लखनऊ: जुआ खेलते 13 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक लाख 40 हजार रुपए बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। थाना सआदतगंज क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां साम्रा कॉम्प्लेक्स से जुआ खेलते 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खेल रहे लोगों के पास से एक लाख 40 हजार रुपए बरामद किए हैं। सभी आरोपित थाना सहादतगंज के कैम्पेल रोड साम्रा काम्प्लेक्स में जुआ खेल रहे थे। इंस्पेक्टर सआदतगंज बृजेश सिंह के नेतृत्व में जुआ खेलते सभी लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस  इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें- AKTU: एडमिशन के लिए लास्ट चांस, बीटेक में रिक्त सीटों की आज होगी स्पेशल राउंड काउंसलिंग

संबंधित समाचार