मुरादाबाद: निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबकर किशोरी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ सिविल लाइंस फोर्स के साथ पहुंच गए। परिजनों ने पीएम कराने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ सिविल लाइंस फोर्स के साथ पहुंच गए। परिजनों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया।


हादसा दोपहर को सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में चक्कर की मिलक के पास हुआ, यहां पर रहने वाले दानिश नर्सिंग स्टाफ है। चक्कर की मिलक चौराहे के आगे उनका मकान है। पड़ोस में ही दानिश के चाचा शाकिर का मकान है, जो दूध का कारोबार करते हैं। मौजूदा समय में दानिश अपने मकान के कुछ हिस्से का निर्माण करा रहे हैं। शनिवार को मकान में लिंटर डाला गया था। कुछ देर बाद चाचा शाकिर की 15 साल की बेटी समरीन उनके घर आई।

बताते हैं कि अपनी चचेरी बहन नगमा के साथ वह लिंटर के नीचे खड़ी होकर बात करने लगी। अचानक लिंटर भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे में समरीन लिंटर के नीचे दब गई जबकि मौका पाकर वहां से हटने के कारण नगमा बाल-बाल बच गई। तेज आवाज और नगमा की चीख-पुकार सुनकर परिजनों के अलावा क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर होश उड़ गए। आनन-फानन में मलबा हटाकर समरीन को बाहर निकाला और गंभीर हालत में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव लेकर परिजन घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ सिविल लाइंस कुलदीप सिंह गुनावत और कोतवाल नवल मारवाह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बाद में गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि शाकिर के चार बच्चे थे, जिसमें समरीन तीसरे नंबर पर थी।

संबंधित समाचार