शाहजहांपुर: दूसरे राज्यों में था नशा तस्कर का नेटवर्क, अब 2.50 लाख की अफीम के साथ पकड़ा गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 

शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस और स्वॉट व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने 780 ग्राम फाइन क्वालिटी अफीम के साथ अंतरराज्यीय अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

थाना रामचंद्र मिशन के उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्कर का नाम अजय कुमार दास है, और वह भटंडी थाना रोसड़ा, जिला समस्तीपुर, बिहार का रहने वाला है। वह सीतापुर-बरेली हाईवे से रिलायंस की ओर जाने वाले रोड पर शनिवार रात 10:30 बजे खड़ा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 780 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पूछताछ में उसने बताया कि बिहार में अफीम की खेती होती है। वहां से वह अफीम लाकर अलग-अलग राज्यों में बेचता है, जिससे उसे अच्छी रकम मिल जाती है। वह कई बार पहले भी अफीम लाकर बेच चुका है। अफीम बेचने के लिए वह बिलपुर में एक व्यक्ति को यह अफीम देने आया था, जिसके बाद वह दिल्ली चला जाता, लेकिन उससे पहले ही पकड़ा गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा