WTC Points Table : न्यूजीलैंड से हारकर भी डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर भारत, दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। न्यूजीलैंड से पहले टेस्ट में आठ विकेट से हारने के बावजूद भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। भारत का प्रतिशत गिरकर 68 .06 हो गया है और अब उसे आगामी दो टेस्ट तथा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

तालिका में ऑस्ट्रेलिया 62 . 50 प्रतिशत के साथ दूसरे और श्रीलंका 55 . 56 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड इस जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड टीम नवंबर और दिसंबर में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड की मेजबानी करेगी और शीर्ष दो में पहुंच सकती है।

ये भी पढे़ं : IND vs NZ 1st Test : न्यूजीलैंड ने खत्म किया 36 साल का सूखा, बेंगलुरु टेस्ट में भारत को 8 विकेट से हराया

 

संबंधित समाचार