एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत की अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इशफाक अहमद ने थाईलैंड में 23 से 27 अक्टूबर तक होने वाले एएफसी अंडर-17 एशियाई कप 2025 क्वालीफायर के लिए रविवार को 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

भारत को क्वालीफायर के लिए ग्रुप डी में रखा गया है जहां उसका सामना ब्रुनेई दारुस्सलाम (23 अक्टूबर), तुर्कमेनिस्तान (25 अक्टूबर) और मेजबान थाईलैंड (27 अक्टूबर) से होगा। क्वालिफिकेशन चरण में 10 ग्रुप हैं, जिनमें से ग्रुप विजेता और दूसरे स्थान पर रहने वाली पांच सर्वश्रेष्ठ टीम अगले साल सऊदी अरब में होने वाले मुख्य टूर्नामेंट में भाग लेंगी।

भारतीय टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: अहेइबाम सूरज सिंह, रोहित, नंदन रॉय। डिफेंडर: करीश सोरम, मोहम्मद कैफ, चिंगथम रेनिन सिंह, ब्रह्मचारिमयुम सुमित शर्मा, थौंगम्बा उशम सिंह, याइफारेम्बा चिंगखम, जोड्रिक अब्रांचेस। मिडफील्डर: अब्दुल सलहा शिरगोजरी, अहोंगशांगबाम सैमसन, अजलान शाह, लेविस जांगमिनलुन, महमद सामी, मनभाकुपर मलंगियांग, एमडी अरबाश, निंगथौखोंगजम ऋषि सिंह, विशाल यादव, नगमगौहौ मेट। फॉरवर्ड: भरत लैरेंजम, प्रेम हंसदक, हेमनीचुंग लुंकिम।

संबंधित समाचार