ईओएस-01 और नौ उपग्रह सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। भारत के नवीनतम भू-पर्यवेक्षण उपग्रह ईओएस-01 और ग्राहकों के नौ अन्य उपग्रहों को पीएसएलवी-सी49 ने शनिवार को प्रक्षेपण के बाद सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक साथ दस उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण करने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी है। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण …

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। भारत के नवीनतम भू-पर्यवेक्षण उपग्रह ईओएस-01 और ग्राहकों के नौ अन्य उपग्रहों को पीएसएलवी-सी49 ने शनिवार को प्रक्षेपण के बाद सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक साथ दस उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण करने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी है।

ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी49/ईओएस-01) ने 26 घंटों की उल्टी गिनती के बाद अपराह्न तीन बजकर 12 मिनट पर सतीश धवन अंतरक्षि केंद्र से उड़ान भरी। इसरो ने कहा कि प्रक्षेपण का समय पहले तीन बजकर दो मिनट तय किया गया था लेकिन यान के मार्ग में मलबा होने की वजह से इसमें 10 मिनट की देरी की गई। यह इस साल भारतीय अंतरक्षि अनुसंधान संगठन (इसरो) का पहला मिशन है।

इसरो ने कहा कि ईओएस-01 से कृषि, वानिकी और आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी। ग्राहकों की बात करें तो इनमें लिथुआनिया (1), लक्जमबर्ग (4) और अमेरिका (चार) के उपग्रह शामिल थे।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को अपने टि्वट संदेश में कहा, “ मैं इसरो और देश के अंतरिक्ष उद्योग को पीएसएलवी-सी49/ईओएस-01 मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई देता हूं। कोविड-19 महामारी के समय में हमारे वैज्ञानिकों ने अनेक सीमाओं के बावजूद समयसीमा में लक्ष्य हासिल किया है। ”

संबंधित समाचार