खुलासा: प्रेमी ही निकला प्रेमिका का कातिल
प्रेमिका ने बनाया था प्रेमी की पत्नी व अपने पति को मारने का दबाव फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद थाना रसूलपुर प्रेम नगर में दो लोगों की दोस्ती राम अवतार उर्फ बनी सिंह निवासी जलालपुर थाना मटैना व ज्वाला प्रसाद के बीच आसफाबाद स्थित मिलन यादव के यहां काम करने के दौरान हुई। दोस्ती इतनी …
प्रेमिका ने बनाया था प्रेमी की पत्नी व अपने पति को मारने का दबाव
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद थाना रसूलपुर प्रेम नगर में दो लोगों की दोस्ती राम अवतार उर्फ बनी सिंह निवासी जलालपुर थाना मटैना व ज्वाला प्रसाद के बीच आसफाबाद स्थित मिलन यादव के यहां काम करने के दौरान हुई। दोस्ती इतनी आगे बढ़ी कि दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया और राम अवतार का ज्वाला प्रसाद के घर प्रेम नगर जाना शुरू हो गया था। इन दोनों की मुलाकात 2 साल से चली आ रही थी।
इसी बीच रामअवतार के ज्वाला प्रसाद की पत्नी रेखा से भी 2 साल से अवैध संबंध भी बने हुए थे। इन्हीं संबंधों के चलते दोनों ने एक दूसरे के साथ संग जीने व संग मरने की कसमें खाई। तय हुआ कि रामअवतार अपनी पत्नी को रास्ते से हटा दें और रेखा देवी से शादी कर ले। बाद में रेखा देवी अपने पति ज्वाला प्रसाद को रास्ते से हटवा देने में साथ देगी लेकिन राम अवतार अपनी पत्नी के प्रति कुछ ज्यादा ही वफादार निकला।
उसने अपनी प्रेमिका को ही 5 नवंबर की रात को दुपट्टे से गला दबाकर हमेशा के लिये रास्ते से हटा दिया। पूछताछ में राम अवतार ने बताया कि 5 नवंबर की रात जब वह रेखा से मिलने गया तो रेखा ने उसके साथ हमेशा रहने दबाव बनाया व झगड़ा किया। इस सभी के चलते उसने रेखा की हत्या कर दी ।
इस मामले को पुलिस ने दिनांक 6 नवंबर को सुबह अमित कुमार पुत्र अंगद सिंह की सूचना पर धारा 302 के तहत थाना रसूलपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने पूरे मामले में तत्परता दिखाते हुए नगला बरी चौराहे से बाहर भागने की फिराक में खड़े हत्यारोपी ज्वाला प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।
