नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में आज होंगे अहम निर्णय, नामांतरण शुल्क 15,000 करने की तैयारी, जाने कितनी होगी बढ़ोतरी 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के राजकुमार हॉल में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी। इसमें नामांतरण शुल्क अधिकतम 15,000 रुपये करने की तैयारी है। एलडीए, आवास विकास परिषद जैसी अन्य एजेंसियों के मुकाबले ज्यादा है। बैठक में प्रस्ताव लाया जाना है। जबकि शासन ने इसके लिए अधिकतम 10,000 रुपये निर्धारित किया है। एलडीए और आवास विकास ने इस व्यवस्था को लागू कर दिया है। नगर निगम अभी भी पुराने नामांतरण शुल्क ही ले रहा है। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव बैठक में लाए जाएंगे। इनमें ऑटो, टेम्पो, ई-रिक्शा को लाइसेंस शुल्क के दायरे में लाए जाने की संभावना है।

गुलाला घाट का होगा विकास, लगेगा रेट बोर्ड
गुलाला घाट श्मशान घाट का विकास किया जाएगा। साथ ही यहां भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए रेट लिस्ट लगाई जाएगी। कार्यकारिणी बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। आरोप है कि घाट पर रेट लिस्ट का बोर्ड न होने से अंतिम संस्कार करने वाले लोगों से दो से तीन गुना धनराशि वसूल की जाती है। पार्षद अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर सकते हैं।

लाया जाना है नामांतरण शुल्क का यह प्रस्ताव

सम्पत्ति का मूल्य शुल्क (रुपये में)

पांच लाख तक            3500

10 लाख तक             5500

20 लाख तक             7500

30 लाख तक             9500

40 लाख तक             11,500

60 लाख तक             13,500

60 लाख से अधिक 15,000

यह भी पढ़ेः छठ पूजा के सफल आयोजन के लिए जुटा प्रशासन, जिलाधिकारी ने दिए ये जरूरी निर्देश

संबंधित समाचार