JPC बैठक: वक्फ विधेयक पर भिड़े भाजपा और टीएमसी का सांसद, कल्याण बनर्जी ने तोड़ी बोतल, निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में मंगलवार को उस समय नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय के साथ तीखी बहस के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सदस्य कल्याण बनर्जी ने गुस्से में आकर पानी वाली शीशे की बोतल पटक कर तोड़ दी। सूत्रों को मुताबिक अमर्यादित आचरण के लिए वक्फ विधेयक संबंधी संसदीय समिति से एक दिन के लिए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

इस दौरान बनर्जी के अंगूठे और तर्जनी में चोट लग गई जिस वजह से उन्हें प्राथमिक उपचार देना पड़ा। बाद में उन्हें एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह द्वारा बैठक कक्ष में वापस ले जाते देखा गया। 

अधिकारियों ने टीएमसी सदस्य को सूप भी पेश किया। भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता वाली समिति मंगलवार को सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और वकीलों के एक समूह के विचार सुन रही थी और उस समय विपक्षी सदस्यों ने सवाल किया कि इस विधेयक से इनका क्या लेनादेना है। 

यह भी पढ़ें- Kanpur: मिलावट के खिलाफ एफएसओ, एफएसडब्ल्यू टीमें सक्रिय; डेढ़ करोड़ से अधिक की खाद्य सामग्री की गई सीज

संबंधित समाचार