Sisamau By-Election: कानपुर में सीसामऊ सीट पर बसपा ने ब्राम्हण चेहरा चुना...वीरेंद्र कुमार शुक्ला को मैदान में उतारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार l बहुजन समाज पार्टी ने सीसामऊ विधानसभा उप चुनाव में अपना प्रत्याशी रवि गुप्ता को बदल दिया है l अब इस सीट पर वीरेंद्र कुमार शुक्ला को मैदान में उतारा है l

बहुजन समाज पार्टी ने कानपुर की सीसामऊ सीट पर प्रत्याशी बदल दिया है। इस बीच, बसपा प्रमुख ने प्रत्याशियों को पांच सेट में नामांकन पत्र दाखिल कराने का निर्देश दिया है।

सीसामऊ सीट से पहले रवि गुप्ता को टिकट दिया गया था, पर मंगलवार शाम अचानक उनके स्थान पर वीरेंद्र शुक्ला को टिकट दे दिया गया। उधर, सूत्रों ने बताया कि बसपा ने सभी सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिये हैं। 

ये भी पढ़ें- मेरा क्या कसूर था...जो ऐसी सजा दी: कानपुर में कूड़े के ढेर में मिली बच्ची, लोग बाेले- कैसे कोई इतना निर्दयी हो सकता

संबंधित समाचार