लखनऊ: चक्रवात से बदल सकता है मौसम, हल्की बारिश की संभावना

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

नमी अधिक होने के कारण दोपहर बाद छा रही धुंध

लखनऊ, अमृत विचार: चक्रवात दाना के प्रभाव से गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम बदल सकता है। बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट के कारण गुलाबी ठंड होने की संभावना जताई है।

पिछले चार दिनों से दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है और सुबह-शाम को हल्की ठंड हो रही है। मंगलवार को सुबह चटख धूप खिली थी दोपहर बाद धुंध छाने के कारण धूप हल्की पड़ गई। अधिकतम तापमान 34.7 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दानिश ने बताया कि चक्रवात दाना का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिखाई पड़ सकता है। 24 अक्टूबर को बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि नमी अधिक होने के कारण दोपहर बाद धुंध छा रही है। अधिकतम तापमान 33 से 35 और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Lucknow News : अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता में लखनऊ की मीशा रतन को प्रथम स्थान 

संबंधित समाचार