लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में धांधलेबाजी
छात्रों ने खोला मोर्चा प्रवेश समन्वयक अनिल मिश्रा बर्खास्तगी की मांग अमृत विचार लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधलेबाजी हुई है। इसके जिम्मेदार विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा को बर्खास्त किया जाना चाहिए। ये मांग शनिवार को विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने की है। छात्रों ने …
छात्रों ने खोला मोर्चा प्रवेश समन्वयक अनिल मिश्रा बर्खास्तगी की मांग
अमृत विचार लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधलेबाजी हुई है। इसके जिम्मेदार विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा को बर्खास्त किया जाना चाहिए। ये मांग शनिवार को विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने की है।
छात्रों ने आरोप लगाया कि छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन भी सही से नहीं किया ऐसे में कई छात्र प्रवेश से वंचित हो सकते है। छात्रों की मांग है कि प्रो. अनिल मिश्रा समेत सभी दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
प्रदर्शन में मुख्यरूप से लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रनेता महेंद्र कुमार यादव,लालू कनौजिया,मुकेश पांडेय,अवनीश यादव,अल्ताफ हुसैन,सदफ तस्नीम, कांची सिंह,शिवम कृष्णा, हिमांशु कुमार,आर्यन मिश्रा, गौरव पांडेय, शिवम चौधरी,आयुष श्रीवास्तव, शिवेंद्र त्रिपाठी, तुषार, आशुतोष मिश्रा, आदर्श आजाद, शिवम यादव,मो०जुबेर,प्रखर गुप्ता, रॉबिन, विशाल सिंह,सुधीर रावत,रोहित केकेसी,सौगेंद्र कुमार,हिमांशु गुप्ता व अन्य छात्र उपस्थित रहे।
कुलपति ने कहा दोबारा चेक होंगी कॉपियां
वहीं छात्रों ने इस प्रवेश संबंधी समस्याओं को लेकर शनिवार को कुलपति प्रो. आलोक राय से भी वार्ता की। जिसके बाद कुलपति ने छात्रों को आश्वासन दिया कि एलएलबी समेत पीजी के सभी विषयों की प्रवेश परीक्षा की कॉपियों की जांच पुनः कराकर परिणाम जारी किए जाएंगे।
सोमवार को जांच के लिए गठित होगी कमेटी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में हुए घोटाले की जांच हेतु 5 सदस्यीय कमेटी का गठन सोमवार को कर दिया जाएगा। इस बात का आवश्वासन छात्रों को कुलपति प्रो. आलोक राय ने दिया है। उन्होंने कहा कि जांच में भी जो भी दोषी पाया जायेगा कार्रवाई की जायेगी।
कार्रवाई न हुई तो पुन: आंदोलन की तैयारी
प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने शनिवार को कुलपति से वार्ता के बाद निर्णय लिया है कि यदि सोमवार से कार्रवाई की प्रक्रिया नहीं शुरू हुई तो पुन: प्रदर्शन किया जायेगा। छात्रों ने कहा कि इसके बाद बड़े स्तर पर आंदोलन किया जायेगा।
