मुरादाबाद : ट्रक की साइड लगने से सड़क किनारे पैदल जा रही महिला घायल, गुस्साए परिजनों ने ड्राइवर को बेरहमी से पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। मुरादाबाद-आगरा स्टेट हाइवे स्थित बिलारी कोतवाली इलाके में सुबह सड़क पर पैदल जा रही महिला को ट्रक की साइड लगने से वह घायल हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने ट्रक ड्राइवर को कमरें में बंद कर बेरहमी से पिटाई कर दी। 

सूचना पर थाना पुलिस ने पहुंच कर बंधक बनाए गए ट्रक ड्राइवर को आजाद कराया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पिटाई के कारण ट्रक ड्राइवर युवक की हालत बिगड़ते देख उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं एक्सीडेंट में घायल महिला का इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : प्रेमी की बेवफाई से परेशान युवती ने रेलवे स्टेशन पर खाया जहर, जिला अस्पताल में भर्ती...हालत नाजुक

संबंधित समाचार