India vs Germany Hockey : भारतीय पुरुष हॉकी टीम का खराब प्रदर्शन, जर्मनी से 0-2 से हारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को दो मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला के पहले मैच में बुधवार को यहां जर्मनी के खिलाफ 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता जर्मनी की ओर से मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में हेनरिक मर्टगेन्स ने तीसरे मिनट में पहला गोल दागा, जबकि लुकास विंडफेडर ने 30वें मिनट में मेहमान टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया जो अंत में निर्णायक स्कोर साबित हुआ। 

पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता भारत ने कई मौके बनाए लेकिन टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। श्रृंखला का दूसरा मैच बृहस्पतिवार को यहीं खेला जाएगा। 

ये भी पढे़ं : ICC Ranking : टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले ऋषभ पंत, रोहित शर्मा दो पायदान नीचे खिसके

संबंधित समाचार