गुपकर गठबंधन में शामिल दल मिलकर लड़ेंगे डीडीसी चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्यधारा के सात दलों ने शनिवार को केन्द्र शासित प्रदेश में जिला विकास परिषद (डीडीसी) का चुनाव साथ में लड़ने की घोषाणा की। पीएजीडी ने पिछले महीने अपने गठन के बाद जम्मू में हुई पहली बैठक में डीडीसी चुनाव लड़ने का फैसला किया। नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी समेत सातों दल ने तत्कालीन …

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्यधारा के सात दलों ने शनिवार को केन्द्र शासित प्रदेश में जिला विकास परिषद (डीडीसी) का चुनाव साथ में लड़ने की घोषाणा की। पीएजीडी ने पिछले महीने अपने गठन के बाद जम्मू में हुई पहली बैठक में डीडीसी चुनाव लड़ने का फैसला किया।

नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी समेत सातों दल ने तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा बहाल करने के लिये बनाए गए गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) का हिस्सा बताया। जम्मू-कश्मीर के निर्वाचन आयोग की ओर से शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार डीडीसी और सरपंच तथा पंच के विभन्नि पदों के लिये एक दिसम्बर से 24 दिसंबर के बीच आठ चरणों में चुनाव होने का निर्णय लिया गया हैं।

गठबंधन के प्रवक्ता सज्जाद गनी लोन ने कहा कि पीएजीडी सभी औपचारिकताएं पूरी करेगा और इसके अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी करेंगे। बैठक में नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और माकपा नेता एम वाई तारिगामी समेत कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

संबंधित समाचार