बरेली: एसएसपी के नंबर पर गोपनीय सूचना पर एक और गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

अपराधी के पास से अवैध देसी शराब बरामद

बरेली, अमृत विचार । एसएसपी अनुराग आर्य की ओर से जारी किए गए नंबर पर आई गोपनीय सूचना पर एक और अपराधी को गिरफ्तार किया है। थाना किला पुलिस ने अपराधी के पास से अवैध देसी शराब बरामद की है।

एसएसपी ने अपराधों पर रोकथाम के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। लोग इस पर गोपनीय सूचना दे सकते हैं। किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि एसएसपी की ओर से जारी नंबर पर सूचना आई कि जसौली के पास जखीरा निवासी हसीन झाड़ू अवैध देसी शराब की सप्लाई कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को 15 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

संबंधित समाचार