अयोध्या: आर्केस्ट्रा संचालक की पत्नी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या,अमृत विचार। जनपद के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में एक आर्केस्ट्रा संचालक की पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान किया है। शुक्रवार को पूरा कलंदर थाना क्षेत्र निवासी एक शख्स ने पुलिस में …
अयोध्या,अमृत विचार। जनपद के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में एक आर्केस्ट्रा संचालक की पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान किया है।
शुक्रवार को पूरा कलंदर थाना क्षेत्र निवासी एक शख्स ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी के साथ उसी के वाहन चालक ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। पत्नी ने आरोपी से शिकायत की तो उसके साथ गाली गलौज की गई और शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी दी गई।
शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने राहुल निषाद ग्राम रैथुआ थाना पूराकलंदर को अपने यहां चालक के रूप में रख रखा था। पत्नी भी आर्केस्ट्रा में हाथ बंटाने और कार्यक्रम प्रस्तुत करने का काम करती है। अक्सर राहुल वाहन से पत्नी को लाता और ले जाता था। इसी अवसर का फायदा उठाकर उसमें अकेली पत्नी को नशीला पदार्थ खिला उसके साथ दुष्कर्म किया।
शनिवार को क्षेत्राधिकारी अयोध्या आर्केस्ट्रा संचालक की शिकायत पर पूरा कलंदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार, नशीला पदार्थ खिलाने, गाली गलौज और धमकी की धारा में नामजद मुकदमा पंजीकृत किया था।
डीआईजी एसएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पूरा कलंदर पुलिस ने आरोपी राहुल निषाद को भरतकुंड तिराहे के पास निषाद मंदिर के सामने से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान किया है।
