बरेली: 1 दिसंबर को मतदान, तीन को होगी मतगणना
बरेली,अमृत विचार। बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवर्षीय निर्वाचन-2020 के संबंध में शनिवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कलेक्ट्रेट के सभागार में बैठक ली। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना 5 नवम्बर को जारी की जा चुकी है। मतदान 1 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। 3 दिसम्बर …
बरेली,अमृत विचार। बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवर्षीय निर्वाचन-2020 के संबंध में शनिवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कलेक्ट्रेट के सभागार में बैठक ली। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना 5 नवम्बर को जारी की जा चुकी है। मतदान 1 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। 3 दिसम्बर को मतगणना संजय कम्युनिटी हाल में की जाएगी। जिलाधिकारी ने चुनाव को लेकर किये गये इंतजामों की समीक्षा भी की।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया कि मतदेय स्थलों पर आने वाले प्रत्येक मतदाता को दो मास्क तथा सैनेटाइजर अवश्य उपलब्ध करायें। अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि जिन अफसरों को कार्य प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसे गंभीरता से निभाएं। चुनाव में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, अपर जिलधिकारी नगर महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीके शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेªट मदन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अमरकांत, जिला आबकारी अधिकारी देव नारायण दूबे, जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
