अमरोहा : ट्रक पलटने से दबकर महिला की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रजबपुर में गांव रसूलपुर के पास हुआ हादसा, चपेट में आकर घोड़ा भी मरा

अमरोहा, अमृत विचार। रजबपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित अतरासी सर्विस रोड पर धागे से भरा ट्रक पलट गया। इसके नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हुई है। ट्रक की चपेट में आकर पेड़ गिरने से किसान का टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक घोड़े की भी मौत हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज चालक को पकड़ लिया है। 

बताया गया कि गांव रसूलपुर निवासी जयप्रकाश सिंह की पत्नी सावित्री देवी (32) गांव की रहने वाली ममता के साथ गुरुवार सुबह 5:30 बजे टहलने गई थीं। दोनों गांव से बाहर नेशनल हाईवे पर पहुंचीं तभी पंजाब नंबर दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक सर्विस लेन तोड़ते हुए गांव की ओर पलटा। सावित्री देवी और ममता ट्रक के नीचे दब गईं। ट्रक की चपेट में आकर गांव के ही रहने वाले गंगाशरन के घोड़े की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को ट्रक के नीचे से निकला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने सावित्री देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल ममता को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। ट्रक पलटने के बाद हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने क्रेन से ट्रक को हटवाया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई है। जबकि दूसरी महिला घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ लिया है। 

ये भी पढ़ें - अमरोहा: डीफार्मा के छात्र का अपहरण कर मांगी 25 लाख की फिरौती, चार आरोपी पकड़े

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म