Budaun: रामलीला देखकर लौट रही बच्ची को दरिंदे ने दबोचा, खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: थाना कादरचौक क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात रामलीला देखकर लौट रही दस साल की बच्ची को एक युवक ने रास्ते में दबोच लिया। उसे खींचकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गया। बच्ची लहूलुहान हालत में घर पहुंची। 

बच्ची की मां की सूचना पर एंबुलेंस गांव पहुंची। बच्ची को उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर पीड़ित बच्ची के बयान दर्ज किए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष उदयवीर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Budaun: मिठाइयों में घोला जा रहा जहर, खाद्य विभाग ने पकड़ी खराब 300kg छेना की मिठाई 

संबंधित समाचार