रामपुर : शादी के 6 महीने बाद ही पत्नी को दिया तीन तलाक 

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाने में दी तहरीर

सैदनगर/ रामपुर, अमृत विचार। शादी के 6 माह बाद ही पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पत्नि ने पति सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसका देवर उस पर गलत नजर रखता था और ससुराल की ओर से लगातार दहेज की मांग की जा रही थी।  

अजीमनगर थाना क्षेत्र के दौंकपुरी टांडा गांव निवासी रियाजुल की शादी पड़ोस की युवती के साथ हुई थी। परिजनों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। महिला पर उसका देवर गलत नजर रखता था। महिला की तहरीर के मुताबिक दो दिन पूर्व पति ने महिला के साथ मारपीट की और विरोध करने पर आरोपी पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। शुक्रवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची महिला ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति रियाजुल और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना अध्यक्ष करम सिंह पाल ने बताया मामले की जांच की जा रही है आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार