बहराइच: दो दिन से लापता 8 वीं की छात्रा का नहर में मिला शव, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाबागंज/बहराइच, अमृत विचार। बहराइच के बाबागंज क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी कक्षा आठ की छात्रा दो दिन पूर्व खेत से घास काटने के लिए गई थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। शनिवार को उसका शव नहर में मिला। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर निवासी 13 वर्षीय किशोरी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। वह दो दिन पूर्व खेत घास काटने की बात कहते हुए घर से गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला न ही वह वापस घर आई। इस पर परिवार के लोगों ने थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया।

6

वहीं शनिवार शाम को छात्रा का शव नहर में औंधे मुंह पड़ा मिला। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए आई। पिता ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।

प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि गुमशुदगी का केस दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी। मालूम हो कि शुक्रवार को पिता भी दिल्ली से आए थे। वह वहीं नौकरी करते हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ग्राम प्रधान ने सरकारी खाद्यान्न पकड़कर पुलिस को सौंपा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात