Lucknow News: Fortune समेत लखनऊ के कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कम से कम 10 बड़े होटलों को ई-मेल के जरिए रविवार को बम विस्फोट कर उड़ाने की धमकी दी गयी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक अज्ञात लोगों ने ई-मेल में धमकी दी कि अगर 55,000 अमेरिकी डॉलर की फिरौती की मांग पूरी नहीं की गई तो इन होटलों को विस्फोट कर उड़ा दिया जाएगा।

बम विस्फोट की धमकी वाले ई-मेल में लिखा है, ''आपके होटल के परिसर में काले बैग में बम छिपाए गए हैं। मुझे 55,000 अमेरिकी डॉलर चाहिए, नहीं तो मैं विस्फोट कर दूंगा। खून चारों तरफ फैल जाएगा। बमों को निष्क्रिय करने की कोई भी कोशिश सफल नहीं होगी।'' एक होटल के प्रबंधक ब्रजेश कुमार ने बताया, ''हमें सुबह धमकी भरा ई-मेल मिला। एहतियात के तौर पर हमने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस थाने को दी और एक टीम मामले की जांच करने आई है।''

उन्होंने कहा, ''हमारे पास पहले से ही सभी मेहमानों और उनके सामान को स्कैन करने की व्यवस्था है। फिर भी एहतियात के तौर पर हम होटल की जांच करने में पुलिस की मदद कर रहे हैं।'' इस मामले को लेकर कई बार प्रयास के बावजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें- लखनऊ: पुलिस हिरासत में युवक की मौत का CCTV Video आया सामने, पीठ सहलाता दिखा भाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका