Ballon d'Or 2024: नए युग के युवा खिलाड़ी बैलोन डी'ओर जीतने को तैयार, रोनाल्डो-मेस्सी को नहीं मिला नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनचेस्टर (इंग्लैंड)। वैश्विक फुटबॉल के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिये जाने वाले पुरस्कार 'बैलोन डी'ओर का आयोजन जब सोमवार को होगा तो पिछले कई वर्षों में ऐसा पहली बार होगा जबकि इस खेल के दो सबसे बड़े दिग्गजों में शामिल क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी दावेदारों में शामिल नहीं होंगे। अर्जेटीना के मेस्सी और रोनाल्डो पिछले 16 बरस में 13 बार इस खिताब के विजेता रहे हैं लेकिन इस बार इन दोनों को नामांकन नहीं मिला है। 

मेस्सी उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल है जिन्होंने इस खिताब को लगातार दो साल जीता है। उन्होंने 2022 में अर्जेंटीना को विश्व चैम्पियन बनाने के बाद अपने रिकॉर्ड में सुधार करते हुए आठवीं बार इसे जीता था।   मेस्सी से पहले लगातार दो पुरस्कार जीतने वाले पिछले खिलाड़ी मार्को वैन बास्टेन थे। नीदरलैंड के इस खिलाड़ी ने 1988 और 1989 में बैलोन डी’ओर को अपने नाम किया था। इस खिताब को लेकर मेस्सी और रोनाल्डो के दबदबे को इसी से समझा जा सकता है कि फ्रांस के महान जिनेदिन जिदान सिर्फ एक बार इसके विजेता बने। रोनाल्डिन्हो, रिवाल्डो, लुइस फिगो और जॉर्ज बेस्ट के लिए भी यही बात लागू होती है। अतीत में यूरोपीय खिलाड़ियों तक सीमित रहे बेलोन डी’ओर को पेले या डिएगो माराडोना ने कभी नहीं जीता था।

इस बार के खिताब के लिए विनीसियस जूनियर को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। मेस्सी और रोनाल्डो का दबदबा ऐसा था कि विनीसियस के पास इस सदी में पैदा होने वाले पहले विजेता बनने का मौका होगा। इस खिताब को 1990 के दशक में पैदा हुए किसी खिलाड़ी ने भी नहीं जीता है। विनीसियस के साथ रोड्री, किलियान एमबापे, एर्लिंग हैलैंड, जुड बेलिंगहैम और लैमिन यमल भी खिताब की दौड़ में होंगे। बोलोन डी’ओर फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका द्वारा 1956 से दिया जाता है। फीफा रैंकिंग में शीर्ष 100 देशों के पत्रकारों के मतदान से इसके विजेता का चयन होता है। 

ये भी पढे़ं : बिना कप्तान के पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर आजम और शाहीन अफरीदी जिम्बाब्वे दौरे से बाहर...देखें पूरा स्क्वॉड

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव