हिमाचल में भीषण सड़क हादसा: पांच युवकों की मौत, सुक्खू ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की चौहारघाटी के वरधाण में एक मारुति कार गहरी ढांक में लुढ़क गई जिससे कार में सवार पांच युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह भयानक हादसा शनिवार देर रात को होने का समाचार मिला है। कार में सवार युवक धम च्याण गांव के रहने वाले थे। वे बरोट में शादी समारोह में गए थे। देर रात को वापिस घर लौटते समय यह हादसा हो गया। 

जिसकी सूचना रविवार प्रातः उस समय मिली,जब एक भेड़पालक ने सड़क से करीब 700 मीटर नीचे खेतों में लुढ़की कार देखी। इसकी सूचना आस-पास के ग्रामीणों को दी। तदोपरांत पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी टिक्कन पुलिस चौकी को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्षत विक्षत शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया है। 

मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, कर्ण, सागर और अजय के रूप में हुई है। मृतकों की उम्र सोलह से 30 वर्ष के बीच की बताई जा रही है। इस दुखद हादसे से चौहार घाटी में शोक की लहर छा गई है। बहरहाल पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर भेजा है। पंचनामे के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे। 

एसपी मंडी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को निकालने के लिए ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया है। हादसा किन कारणों से हुआ इसकी छानबीन की जाएगी। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। 

उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने सड़क दुर्घटना के प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 25-25 हजार रुपये प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।  

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी : बिना लाइसेंस अवैध पटाखा बेच रहा एक युवक गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन