फिल्म ‘मेडे’ में साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन-अजय देवगन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। अमिताभ और अजय ने ‘मेजर साहब’, ‘खाकी’, ‘सत्याग्रह’, और ‘हिंदुस्तान की कसम’ में साथ काम किया है। सात साल बाद अमिताभ और अजय फिर से साथ काम करने जा रहे हैं। अजय देवगन, अमिताभ बच्चन को लेकर फिल्म …

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। अमिताभ और अजय ने ‘मेजर साहब’, ‘खाकी’, ‘सत्याग्रह’, और ‘हिंदुस्तान की कसम’ में साथ काम किया है।

सात साल बाद अमिताभ और अजय फिर से साथ काम करने जा रहे हैं। अजय देवगन, अमिताभ बच्चन को लेकर फिल्म ‘मेडे’ बनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अजय देवगन फिल्म ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अपना काम पूरा करने के बाद इस प्रोजेक्ट को हैदराबाद में इस दिसंबर को शुरू कर देंगे।

बताया जा रहा है कि फिल्म में अजय देवगन पायलट के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं फिलहाल अभी अमिताभ बच्चन के रोल के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म ‘मेडे’ में अभिनय के साथ ही अजय देवगन इसे डायरेक्ट और प्रोड्यूस करने वाले हैं। अजय पहली बार अमिताभ बच्चन को निर्देशित करने जा रहे हैं। इससे पहले अजय के पिता ‘वीरू देवगन’ ने अमिताभ को फिल्म हिंदुस्तान की कसम में निर्देशित किया था।

संबंधित समाचार