रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड: बहराइच के परशुराम चौक पर दीपोत्सव नहीं मनाएगा राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड को लेकर महासंघ में है नाराजगी

बहराइच, अमृत विचार। शहर के डीएम चौराहा स्थित भगवान परशुराम चौक पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम नहीं मनाएगा। इसके लिए ब्राम्हणों पर दर्ज हो रहे केस समेत अन्य को जिम्मेदार बताया गया है। शहर के डीएम चौराहा स्थित भगवान परशुराम चौक पर प्रतिवर्ष दीपावली मनाया जाता है। लेकिन इस बार राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम नहीं मनाया जाएगा।

cats

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र शुक्ला एडवोकेट ने बताया कि 13 अक्टूबर को हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज में रामगोपाल मिश्रा की हिंसा में हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा श्रावस्ती और लखनऊ के चिनहट निवासी मोहित पांडे की पुलिस अभिरक्षा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है, गोंडा जनपद में भी दो ब्राह्मणों की निर्मम हत्या कर दी गई है।

जिले के पुलिस हिंसा में ब्राह्मण समुदाय को निशाना बना रहा है, उनके ऊपर केस दर्ज कर जेल भेज रहे हैं। इसको लेकर संघ इस बार भगवान परशुराम चौक पर दीपोत्सव कार्यक्रम नहीं मनाएगा। इसके लिए संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा है।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव का दावा- महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ के ‘महादुखी’ काल का अंत होगा

संबंधित समाचार