पीजीआई में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
लखनऊ। लखनऊ में थाना पीजीआई अंतर्गत सेक्टर 14 में मेट्रो गोदाम के पास पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस ने दो बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार किया। देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों को रोका लेकिन बाइक सवारों ने गाड़ी ना रोककर पुलिस पर फायर झोंक दिया …
लखनऊ। लखनऊ में थाना पीजीआई अंतर्गत सेक्टर 14 में मेट्रो गोदाम के पास पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस ने दो बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार किया।
देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों को रोका लेकिन बाइक सवारों ने गाड़ी ना रोककर पुलिस पर फायर झोंक दिया जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाश अक्षय नाथ बंगाली और कुंवर रावत को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
- चेकिंग के दौरान रोके जाने पर बदमाश ने झोंका पुलिस टीम पर फायर
- देर रात पुलिस ने 2 बाइक सवार बदमाशो को घायल कर दबोचा
- वांछित अपराधी अक्षयनाथ बंगाली , कुंवर रावत और पुलिस के बीच मुठभेड़
- मुठभेड़ में बदमाश अक्षयनाथ के बाए पैर में लगी गोली
- शातिर अपराधी कई संगीन धाराओं में चल रहे थे वांछित
- मौक़े से बाइक पैशन प्रो समेत एक अवैध असलहा व ज़िंदा कारतूस बरामद
- कमिश्नर सुजीत पांडेय ने करी बदमाशों को घायल कर दबोचने वाली टीम को 20,000 बतौर इनाम देने की घोषणा
- थाना पीजीआई अन्तर्गत सेक्टर 14 मेट्रो गोदाम के पास हुई मुठभेड़।।
