Bareilly: 6 दिन तक नहीं चलेंगे ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन, जाम के मद्देनजर लिया फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आंवला, अमृत विचार: दीपावली पर नगर को जाम से मुक्त रखने के लिए नगरपालिका परिषद आंवला और आंवला पुलिस ने संयुक्त रूप से योजना बनाई है। जिसमें छह दिन तक सुबह 8 से रात 10 बजे तक ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों का नगर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। 

चेयरमैन आंवला सय्यद आबिद अली ने बताया कि धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, भैया दूज को लेकर नगर में जाम की समस्या से बचने के लिए 29 अक्टूबर से 03 नवंबर तक सुबह 8 से रात 10 बजे तक नगर में ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए इंस्पेक्टर आंवला के साथ वार्ता की गई।

जिसमें तय किया गया कि नगर के त्रिपौलिया, स्टेट बैंक चौराहा, पक्का कटरा खिड़की वाली मस्जिद, वजीरगंज अड्डा, रामलीला गेट कस्वा पुलिस चौक के समीप पुरुषोत्तम अस्पताल, भूमि विकास बैंक चौराहा पर पुलिस के साथ नगरपालिका के कर्मी तैनात किए जाएंगे। जिससे ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन रोके जा सकें।

यह भी पढ़ें- Bareilly: 5 साल की बच्ची की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, ममेरा भाई भी चपेट में आया

संबंधित समाचार