Bareilly: आंगनबाड़ी में भर्ती शुरू, 45 दिन में भरे जाएंगे पद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। शासन के आदेश पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग 45 दिन में 311 रिक्त पदों पर भर्ती करेगा। इतने पदों के लिए 16 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किए हैं।

रिक्त पदों पर 14 मार्च को भर्ती निकाली गई थी और 27 अप्रैल तक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए गए थे, मगर लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लगने से भर्ती प्रक्रिया लटक गई थी। अब शासन ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को पत्र भेजकर भर्ती के निर्देश दिए हैं।

अभी पोर्टल में कुछ कमियां हैं, जिन्हें सही किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया दोबारा से शुरू हो गई है। सभी अहिर्ताओं को पूरा करते हुए भर्ती के लिए 45 दिन का समय दिया गया है। मेरिट के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। जल्द ही आवेदनकर्ताओं का सत्यापन का कार्य शुरू हो जाएगा। गठित कमेटी चयन करेगी।

यह भी पढ़ें- Bareilly: 6 दिन तक नहीं चलेंगे ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन, जाम के मद्देनजर लिया फैसला

संबंधित समाचार