कानपुर के घाटमपुर में अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को किया खंडित: सैंकड़ों लोगों ने किया हंगामा
कानपुर, अमृत विचार। सजेती थानाक्षेत्र के निहुरापारा गांव में मंगलवार को अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। जानकारी लगते ही सैंकड़ों लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। साथ ही प्रशासन के द्वारा नई प्रतिमा लगाने का काम किया जा रहा है।
बता दें कि, मंगलवार को किसी ने डॉ. अंबेडकर प्रतिमा को खंडित कर दिया। गांव के लोगों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे कानपुर एडीसीपी मनोज कुमार पांडेय व घाटमपुर एसीपी रंजीत कुमार और एसडीएम यादुवेंद्र सिंह वैश्य ने लोगो को समझाकर नई प्रतिमा लगवाने का काम शुरू कराया हैं। करीब 20 साल से नेहुरापारा गांव के किनारे ग्राम समाज की जमीन पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है।
ये भी पढ़ें- कानपुर में यूनिवर्सिटी के छात्रों में मारपीट में डीफार्मा छात्र घायल, चार पर रिपोर्ट, पुलिस कर रही मामले की जांच
