बंद दरवाजे के पीछे मिलीं पांच लाशें, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही घर में पांच लाशें मिलीं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। मृतकों की पहचान अनूप बर्मन (33), उनकी मां उलुबाला बर्मन, पत्नी मल्लिका बर्मन और दस वर्ष से कम आयु की …

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही घर में पांच लाशें मिलीं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। मृतकों की पहचान अनूप बर्मन (33), उनकी मां उलुबाला बर्मन, पत्नी मल्लिका बर्मन और दस वर्ष से कम आयु की दो बेटियों- ब्यूटी बर्मन और स्निग्धा बर्मन के रूप में की गई है।

स्थानीय लोगों के द्वारा अनूप के घर में उसका शव छत से लटकता हुआ देखे जाने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जिस पर तपन पुलिस थानांतर्गत जमालपुर गांव में पुलिस के एक दल ने सुबह छह बजे परिवार के सदस्यों के शव बरामद किये।

पुलिस अधिकारी ने अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। अनूप कैंसर से पीड़ित था और इलाज के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है कि सभी की हत्या की गई हो या अनूप ने परिवार के सदस्यों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली हो। अनूप को इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी इसलिए उसने हाल ही में जमीन बेची थी। स्वास्थ्य कारणों से वह घर का खर्चा नहीं चला पा रहा था।

अधिकारी ने कहा कि परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि अनूप ने अपनी मां, पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगा ली। हम अभी मामले की जांच कर रहे हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद अधिक जानकारी मिल पाएगी।

संबंधित समाचार