Prayagraj News : SSF जवानों ने थाने में दरोगा को पीटा, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार: कार में बाइक छूने के बाद सोमवार की देर शाम एसएसएफ के जवानो ने दरोगा को बुरी तरह से पीट दिया। इस घटना से हड़कंप मच गया। घटना को लेकर थाने में कासगी भीड़ जुटी रही। बताया जस रहा है कि जिस दरोगा की पिटाई की गई है वह एक अधिकारी का पीआरओ है। मामला शहर के धूमनगंज थाने का है।

बताया रहा है कि धूमन गंज थाना के समीप सोमवार की देर शाम कार मे बाईक छूने के बाद दरोगा और एसएसएफ के जवानों मे विवाद शुरु हो गया। दरोगा ने एसएसएफ के दो सिपाहियों को पकड़ लिया। जिसके बाद पास के एक गेस्ट हाउस में ले जाकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी अन्य जवानों को मिली तो जवानों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। एसएसएफ के जवानों ने काफी संख्या मे पहुंचकर थाने मे बैठे दरोगा को थाने मे घुसकर पीटना शुरु कर दिया। घटना के दौरान थाने में हड़कंप मच गया। मामले मे थाने ओर दोनों तरफ से पंचायत होती रही। फिलहाल पुलिस का कहना ही कि किसी भी पक्ष से तहरीर नही दी गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें-  धुआं न धमाका : Helicopter Demo संग ग्रीन पटाखों से सजने लगा लखनऊ का पटाखा बाजार

संबंधित समाचार