Lucknow News : प्रदेश में 27 senior IAS officers अगले साल हो रहे सेवानिवृत्त

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार, लखनऊ : प्रदेश में senior IAS officers का कार्यकाल साल 2025 में पूरा हो जाएगा। जिसमें प्रदेश के वर्तमान मुख्य सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त और प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन सहित कई बड़े अफसर अगले वर्ष सेवानिवृत्त हो जाएंगे। जिसके बाद इन अफसरों का कार्यभार नए अफसर संभालेंगे। बता दें कि, योगी सरकार की ब्यूरोक्रेसी में 27 Senior IAS वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इनमें  मुख्य सचिव IAS मनोज कुमार सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त IAS मोनिका एस गर्ग और प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन के IAS रवींद्र नायक जैसे senior officers का नाम शामिल हैं। 

2025 में रिटायर ये होंगे रिटायर

दरअसल, जनवरी-2025 में  IAS आनंद कुमार सिंह द्वितीय, IAS डा. अनिल कुमार सिंह और IAS देवीशरण उपाध्याय। फरवरी 2025 में IAS सुख लाल भारती, मार्च 2025 में IAS डा. अनिल कुमार IAS ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, अप्रैल 2025 में IAS डा. मोनिका एस गर्ग, IAS अरुण सिंघल और IAS राम सिंहासन प्रेम, मई 2025 में IAS रवींद्र नायक, जून 2025 में IAS जितेंद्र कुमार, IAS डा. अखिलेश कुमार मिश्रा, IAS बृजराज सिंह यादव और IAS सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जुलाई 2025 में मुख्य सचिव IAS मनोज कुमार सिंह, अगस्त 2025 में IAS मानवेंद्र सिंह और IAS शाहिद मंजर अब्बास रिजवी, सितम्बर 2025 में IAS ब्रजेश नारायण सिंह, IAS अविनाश कृष्ण सिंह, IAS राकेश कुमार द्वितीय और IAS डा. सुधीर एम बोबड़े, अक्टूबर 2025 में IAS हिमांशु कुमार, IAS राकेश कुमार मिश्रा, नवम्बर 2025 में IAS राम केवल, IAS बाल कृष्ण त्रिपाठी और IAS रमाकांत पांडेय और दिसम्बर 2025 में IAS डा. अरविंद कुमार चौरसिया सेवानिवृत्त होंगे। 

यह भी पढ़ें-धुआं न धमाका : Helicopter Demo संग ग्रीन पटाखों से सजने लगा लखनऊ का पटाखा बाजार

 

 

संबंधित समाचार