छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, दो सुरक्षाकर्मी घायल
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को हुई मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना से लगी सीमा पर पामेड़ थाना क्षेत्र के भट्टीगुडा गांव के पास रविवार सुबह 10:30 बजे गोलीबारी हुई थी। उन्होंने कहा कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), …
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को हुई मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना से लगी सीमा पर पामेड़ थाना क्षेत्र के भट्टीगुडा गांव के पास रविवार सुबह 10:30 बजे गोलीबारी हुई थी।
उन्होंने कहा कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और सीआरपीएफ के कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवान शनिवार से छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर उग्रवाद-रोधी अभियान चला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह मुठभेड़ आज सुबह हुई जब गश्ती दल ने मकरजगट्टा पहाड़ी के एक जंगल की घेराबंदी कर दी। जिसमें एक नक्सली को मार गिराया गया। साथ ही घटनास्थल से भारी मात्रा में विस्फोटक पर्दाथ मिले है।
कोबरा 204 वीं बटालियन के कांस्टेबल संदीप घोष और जिला पुलिस के कांस्टेबल चंदू कादती उग्रवादियों द्वारा बिछाए गए लोहे के नुकीले जाल पर अनजाने में कदम रखने के बाद घायल हो गए।
