चुनाव परिणाम के दौरान कार्यकर्ता पेश करें सादगी की मिशाल : राजद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। 10 नवंबर को आने वाला विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर राजद ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। राजद ने कार्यकर्ताओं चुनाव परिणाम को लेकर सादगी और संयम की मिशाल कायम करने को कहा है। राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार को कहा गया है कि राजद के सभी कार्यकर्ता …

पटना। 10 नवंबर को आने वाला विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर राजद ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। राजद ने कार्यकर्ताओं चुनाव परिणाम को लेकर सादगी और संयम की मिशाल कायम करने को कहा है।

राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार को कहा गया है कि राजद के सभी कार्यकर्ता स्मरण रखें 10 नवम्बर को चुनाव परिणाम कुछ भी हो उसे पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकारना है। अनुचित आतिशबाज़ी, हर्ष फायरिंग, प्रतिद्वंदियों अथवा उनके समर्थकों के साथ अशिष्ट व्यवहार किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा।

एक अन्य ट्वीट में राजद ने कहा है कि राजद के सभी कार्यकर्ता स्मरण रखें, 10 नवम्बर को चुनाव परिणाम कुछ भी आए आपकी राजनीति की परिधि अथवा केंद्र में, लक्ष्य अथवा मार्ग में केवल जन-जन सुविधा और जन उत्थान ही हैं और रहेंगे।

इसके साथ ही राजद ने ट्विटर के जरिए ही पार्टी के सभी शुभचिंतकों एवं समर्थकों से अनुरोध करते हुए कहा है कि कल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जन्मदिन को सादगी से मनाने के उनके निजी निर्णय का सम्मान करते हुए वे घर पर ही रहे और आवास आकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने से बचें। राजद ने आगे पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि 10 नवंबर को मतगणना के लिए अपनी सजग उपस्थिति क्षेत्र में बनाए रखे।

संबंधित समाचार