बरेली: स्कूटी स्लिप होने से ग्राम सचिव की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ड्यूटी जाने के दौरान स्कूटी स्लिप होने से ग्राम सचिव की मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बरेली के थाना सुभाषनगर निवासी प्रेमपाल सिंह ग्राम सचिव हैं। 58 साल के प्रेमपाल रोजाना सुभाषनगर से नवाबगंज के लिए जाते थे। शनिवार को भी रोजाना की तरह ड्यूटी के लिए निकले। रास्ते में स्कूटी स्लिप होने से सड़क पर गिर जाने से हादसा हो गया। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना मृतक प्रेमपाल के परिवार वालों को दी। 

अपने पीछे छोड़ गए दो बच्चे और पत्नी
मृतक का साला संजीव कुमार ने बताया कि प्रेमपाल अपने पीछे दो बच्चे(बेटी-बेटा) और पत्नी सविता देवी को छोड़ गए हैं। रोजाना की तरह आज भी ड्यूटी के लिए गए, लेकिन इस बार स्कूटी ले गए। स्कूटी के स्लिप होने से उनकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें-  Bareilly: लव मैरिज के बाद पत्नी ने कर दिया तगड़ा कांड, बाजार से घर लौटा पति तो देख पैरों के नीचे से खिसकी जमीन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता