बरेली: प्रदूषण और बढ़ती ठंड से बीमार पड़ रहे बच्चे, बचाव के लिए करें ये उपाय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सर्दी के साथ ही वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। इस कारण बच्चों में सर्दी, जुकाम, खांसी और सिरदर्द की शिकायतें भी बढ़ने लगी हैं। बीते दिनों बरेली का एक्यूआई इंडेक्स 400 पार कर गया था। बढ़ती ठंड और वायु प्रदूषण अब सांस के मरीजों के साथ बच्चों को भी प्रभावित कर …


बरेली, अमृत विचार। सर्दी के साथ ही वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। इस कारण बच्चों में सर्दी, जुकाम, खांसी और सिरदर्द की शिकायतें भी बढ़ने लगी हैं। बीते दिनों बरेली का एक्यूआई इंडेक्स 400 पार कर गया था। बढ़ती ठंड और वायु प्रदूषण अब सांस के मरीजों के साथ बच्चों को भी प्रभावित कर रहे हैं। वात्सल्य हॉस्पिटल के संचालक और बाल रोग विशेषज्ञ डा. रवि खन्ना का कहना है कि बच्चों का इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होता है।

इसलिए उनकी सेहत पर प्रदूषण का असर अधिक रहता है। सर्दी और प्रदूषण की वजह से बच्चों के सिर व सीने में दर्द, सर्दी-जुकाम, कफ और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों की सेहत पर प्रदूषण का प्रभाव तेजी से होता है। इसलिए इससे बचाव बेहद जरूरी है। बताया कि प्रतिदिन ओपीडी में आने वाले बीमार बच्चों में 8 से 10 बच्चों में इस तरह की शिकायतें आ रही हैं।

वहीं, जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. कमेंद्र ने बताया कि इस समय ओपीडी में 50 से 60 बच्चे रोजाना आ रहे हैं जिसमें 15 से 20 ऐसी बीमारियों से ग्रसित हैं। बताया कि सुबह-शाम की ठंड शुरू हो गई है, ऐसे में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

बच्चों को होने वाली समस्याएं
-सर्दी में प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर अस्थमा होने की शिकायत बढ़ जाती है।
-बच्चों में श्वसन संक्रमण बढ़ सकता है।
-दूषित हवा फेफड़ों को प्रभावित कर सकती है।

बचाव के उपाय
-खान-पान में करें बदलाव
-बच्चों की डाइट में विटामिन सी की मात्रा बढ़ाएं। आंवला, संतरा, नींबू आदि का सेवन करें।
-अधिक से अधिक तरल पदार्थ का सेवन करें
-ज्यादा प्रदूषण वाली जगह पर बच्चों को जाने से रोकें
-खाने में लहसुन और अदरख का इस्तेमाल करें।

-बच्चों की करें देखभाल
-जरूरी हो तभी बच्चों को घर से बाहर जाने दें।
-इनडोर गेम खेलने की सलाह दें।
-बाहर जाने पर मास्क का जरूर इस्तेमाल करें।

संबंधित समाचार