बरेली: हाथी, हाथ छोड़कर साइकिल पर हुए सवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लंबे समय से कांग्रेस, बसपा और भाजपा का सच्चा सिपाही बनकर काम करने वाले पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने लंबे समय बाद सपा का दामन थाम लिया। सपा को ज्वाइन करते वक्त सभी ने पार्टी पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए। स्पष्ट खुलकर बोला पार्टी में लंबे समय तक रहने पर अहसास हो …

बरेली, अमृत विचार। लंबे समय से कांग्रेस, बसपा और भाजपा का सच्चा सिपाही बनकर काम करने वाले पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने लंबे समय बाद सपा का दामन थाम लिया। सपा को ज्वाइन करते वक्त सभी ने पार्टी पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए। स्पष्ट खुलकर बोला पार्टी में लंबे समय तक रहने पर अहसास हो गया था जनता से किए वादे पूरे नहीं होंगे। इसलिए अब सपा में ही उनका भला होगा।

सपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नए सदस्य पार्टी में शामिल होने से सपा का काफिला मजबूत होगा, निश्चित ही 2022 में फिर अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी सरकार बनेगी। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा पार्टी का कार्य, उसकी सोच, नियत, नीति अच्छी है। इसलिए विपक्षी पार्टियों का साथ छोड़कर सपा का दामन थामने का सिलसिला जारी है।

पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव ने कहा बीजेपी जनता के बीच विश्वास खो चुकी है, कानून व्यवस्था धवस्त है। पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। कहा जहां भी जिसका समर्थन मोदी करने करने गए वह उसकी हार हुई है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से वालों में कांग्रेस से विष्णु शर्मा, विकास शर्मा, भास्कर गोस्वामी, हरीश शर्मा, बीजेपी से गौरव भटनागर, श्वेता शर्मा, बसपा से संतोष मौर्य, अनमोल शर्मा, प्रदीप सैनी, शिवकुमार आदि शामिल रहे।

इन सभी ने एक मत होकर कहा कि समाज के हर वर्ग एवं ब्राह्मण समाज का हित समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, शेर सिंह गंगवार, नूतन शर्मा, शमीम अहमद, प्रमोद यादव, जय प्रकाश भास्कर, राजेश अग्रवाल, भारती चौहान, हैदर अली, दीप्ति पांडेय, असफाक गाज़ी, गोविंद सैनी इं.अतुल पाराशरी, वसीम मेवाती, अनूप यादव, अनमोल तिवारी, आकाश यादव ,अली खान , अमित ठाकुर, शाहनवाज बैग, शिव प्रताप यादव, रितेश यादव, गौरव यादव ,बीके यादव, मोहित भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष के नहीं पहुंचने पर चर्चाएं रही तेज
एक दिन पहले समाजवादी पार्टी कार्यालय में हुई मासिक बैठक में गुटबाजी के अगले ही दिन सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्या के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर चर्चाएं तेज रहीं। कयास लगाए जा रहे थे पार्टी की गुटबाजी के चलते वह कार्यालय नहीं पहुंचे तो कोई अन्य कारण बता रहा था। हालांकि, इस मामले में जिलाध्यक्ष अगम मौर्या से जब बात हुई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वह लखनऊ में हैं। जिसकी वजह से वह शामिल नहीं हो सके।

संबंधित समाचार