बरेली: सोशल डिस्टेंसिंग सिर्फ कालर ट्यून तक सीमित
बरेली, अमृत विचार। कोरोना वायरस अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसके बचाव के लिए दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी की अपील लोगों से मोबाइल की कॉलर ट्यून के माध्यम से की जा रही है। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री भी लगातार सुरक्षित एवं सजग रहने को बोल रहे हैं। बावजूद इसके कहीं इसका …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना वायरस अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसके बचाव के लिए दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी की अपील लोगों से मोबाइल की कॉलर ट्यून के माध्यम से की जा रही है। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री भी लगातार सुरक्षित एवं सजग रहने को बोल रहे हैं। बावजूद इसके कहीं इसका असर नहीं दिख रहा है।
त्योहारों पर अधिक सतर्कता बरतने की अपील बाजारों में लाउडस्पीकर से की जा रही है। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजारों में लगातार भीड़ बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही बढ़ती जा रही है। पिछले एक महीने से मास्क न होने पर चालान नहीं किए जा रहे। प्रशासन के इस ढीले रवैये से लोगों की ओर से मास्क को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहे हैं। दुकानदार भी मास्क से भी दूरी बनाने लगे हैं।
सरकारी कार्यालयों से लेकर शहर-गांव तक में लोग मास्क को नजरअंदाज कर रहे हैं। शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं हो रहा, लिहाजा संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। लोग मास्क को लेकर गंभीर नहीं है। वहीं, प्रशासन की ओर से भी लापरवाही बरती जा रही है। मास्क लगाने के लिए प्रशासन, पुलिस की ओर से किसी तरह का अभियान नहीं चलाया जा रहा।
नवंबर में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज के त्योहार आएंगे। नवंबर माह के अंत में शादी का सीजन भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में लोग बड़ी संख्या में लोग बाजारों में पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों पर एक साथ कई-कई लोग बिना शारीरिक दूरी व मास्क के दिखाई देते हैं। ग्राहक को छोड़िए दुकानदारों ने भी मास्क लगाना बंद कर दिया है।
