अयोध्या में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, रामलला को कर्नाटक के भक्तों ने अर्पित किया 56 भोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रामलला अपने भब्य महल में 500 वर्षों के बाद विगत 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के जरिये  विराजमान हुए। उनकी पहली दीपावली बेहद खास तरीके से मनाई गई। अन्नकूट महोत्सव के शुभ अवसर पर 56 भोग लगाया गया और भक्तों को प्रसाद के तौर पर वितरित किया गया।

राम नगरी में धूमधाम से अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। रामलला समेत सभी प्रमुख मंदिरों में विराजमान भगवान को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। कर्नाटक के श्रद्धालुओं ने अपने हाथों से भोग बनाकर रामलला को समर्पित किया।

रामनगरी में अन्न कूट की प्राचीन परंपरा है। दीपावली के अगले दिन अयोध्या के मठ मंदिरों में अन्नकूट मनाया जाता है। रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के उत्तराधिकारी प्रदीप दास के नेतृत्व में रामलला को 56 व्यंजनों का भोग समर्पित किया गया। इसी के साथ अयोध्या के प्रमुख मठों, भक्तमाल आश्रम, अशर्फी भवन,  लक्ष्मण किला, जानकी घाट बड़ा स्थान आदि में भी भव्य रूप से अन्नकूट का पर्व मनाया गया l

ये भी पढ़ें- पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने किए रामलला के दर्शन, वरिष्ठ संतो का लिया आशीर्वाद

संबंधित समाचार