मेरी मां ने मुझे और मेरी बहन को हमारी विरासत की सराहना और सम्मान करना सिखाया : कमला हैरिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार एवं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शनिवार को प्रकाशित एक लेख में बचपन में की गईं भारत की अपनी यात्राओं और कैंसर का इलाज करने के अपनी मां के मिशन को याद किया। हैरिस ने दक्षिण एशियाई के ऑनलाइन प्रकाशन ‘द जगरनॉट’ में प्रकाशित एक लेख में कहा, ‘‘जब मैं और मेरी बहन बड़े हो रहे थे, तब मेरी मां ने हमें हमारी विरासत की सराहना और सम्मान करना सिखाया। हम लगभग हर दूसरे साल दिवाली के मौके पर भारत जाया करते थे। हम अपने दादा-दादी और अन्य रिश्तेदारों के साथ समय बिताते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और उपराष्ट्रपति के तौर पर मेरे आवास (उपराष्ट्रपति के सरकारी आवास) पर दिवाली समारोह का आयोजन किया जाना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। इसका मकसद न केवल अवकाश मनाना है बल्कि दक्षिण एशियाई अमेरिकी प्रवासियों के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और विरासत का जश्न मनाना है।’’

राष्ट्रपति पद के लिए पांच नवंबर को होने वाले चुनाव से तीन दिन पहले प्रकाशित अपने लेख में हैरिस ने कहा कि 19 साल की उम्र में उनकी मां श्यामला हैरिस भारत से अमेरिका आईं। उन्होंने लिखा, ‘‘मेरी मां के जीवन के दो लक्ष्य थे: पहला-अपनी दो बेटियों- मेरा एवं मेरी बहन माया का पालन पोषण करना तथा दूसरा स्तन कैंसर का इलाज करना।’’ राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि उनका मानना ​​है कि अमेरिका के लोग एक ऐसा राष्ट्रपति चाहते हैं जो सभी अमेरिकियों के लिए काम करे।

आयोवा में हैरिस ने ट्रंप बनाई तीन फीसदी की बढ़त 
अमेरिका की उपराष्ट्रपति एवं राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस आयोवा राज्य में अपने प्रतिद्वंद्वी एवं रिपब्लिकन उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  बढ़त बना ली है। एक ताजा सर्वेक्षण के अनुसार  हैरिस को 47 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन प्राप्त है, जबकि श्री ट्रम्प को 44 फीसदी का समर्थन प्राप्त है। ट्रंप  ने आयोवा में 2016 और 2020 में दो बार जीत हासिल की थी। वह 2016 में ट्रंप  के खिलाफ  हिलेरी क्लिंटन थी, जबकि 2020 में, जब उनके प्रतिद्वंद्वी मौजूदा राष्ट्रपति जो बाडेन थे। यह सर्वेक्षण 28-31 अक्टूबर के बीच 808 संभावित मतदाताओं के बीच किया गया था। 

ये भी पढ़ें : दिवाली याद दिलाती है कि दक्षिण एशियाई मूल के अमेरिकियों ने देश को समृद्ध बनाया : एंटनी ब्लिंकन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव