Pratapgarh News: प्रतापगढ़ पुलिस को मिला बड़ी सफलता, 50 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में थाना दिलीप पुर की पुलिस ने एसटीएफ प्रयागराज की सहयोग से 50 हजार रुपए के इनामी वांछित बदमाश को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इनामी बदमाश रवि सिंह उर्फ शेष सिंह पुत्र महेश सिंह निवासी ग्राम पट्टी जमालापुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर को आज थाना क्षेत्र दिलीपपुर के शिव सत पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र कर 14 चक्का ट्रक पर लदे गेहूं की बोरी को गबन करने की योजना बनाई थी। एक व्यापारी निवासी बाबूगंज बाजार थाना कुण्डा प्रतापगढ से 500 बोरी गेहूं लादकर विजय रोलर फ्लोर मिल हैदराबाद पहुंचाने के लिए 20 जुलाई 24 को रात्रि मे बाबूगंज कुंडा से चित्रकूट के रास्ते हैदराबाद पहुंचने के लिए निकलना था परन्तु इन लोगों ने पूर्व से सुनियोजित योजना के क्रम में ट्रक से गेहूं का गबन कर लिया गया था।

उन्होंने गेंहू की बोरियों को भिन्न- भिन्न जगहों पर उतार दिया गया। एसपी प्रताप गढ़ द्वारा अपराधी की पतारसी सुरागरसी के लिए थाना दिलीप पुर आरक्षी विनोद कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : अपने भाई के साथ Bhai Dooj को सेलिब्रेट कर रही हैं पूजा हेगड़े, बोलीं- बतौर कलाकार अक्सर उन्हें अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है

संबंधित समाचार