अपने भाई के साथ Bhai Dooj को सेलिब्रेट कर रही हैं पूजा हेगड़े, बोलीं- बतौर कलाकार अक्सर उन्हें अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। आज देश भर में भाई दूज का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस बार जानीमानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े अपने भाई डॉक्टर ऋषभ हेगड़े के साथ भाई दूज का त्योहार मना रही हैं। पूजा हेगड़े ने कहा, बतौर कलाकार अक्सर उन्हें खास मौकों पर अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है। 

हालांकि, वो हमेशा अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाने की कोशिश करती हैं। जब हम बच्चे थे, तो मैं अपनी पॉकेट मनी बचाकर उनके लिए चॉकलेट खरीदती थी, जिसे वह हमेशा मेरे साथ शेयर करता था। वे कुछ बेहतरीन पल थे। उन्होंने कहा कि वह पूरे साल छोटी-छोटी हरकतों के जरिए अपने भाई के लिए आभार प्रकट करती हैं। वह भाई दूज के दिन अपने भाई को और भी ज्यादा प्यार और स्नेह देना सुनिश्चित करती हैं, ताकि वो खास महसूस करें। 

https://www.instagram.com/p/DBoKy2XPGar/?img_index=1

पूजा हेगड़े ने कहा,मेरे भाई मेरे उतार-चढ़ाव के दौरान मेरे सबसे बड़ा चीयरलीडर की तरह नजर आते हैं। वो मेरे बुरे समय में सहारा देने वाला सबसे मजबूत कंधा हैं। मैं हर महत्वपूर्ण निर्णय के लिए, फिल्म चुनने से लेकर जीवन की सलाह तक , सचमुच हर चीज के लिए उनसे सलाह लेती हूं। 

ये भी पढ़ें : VIDEO : विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' का गाना 'राजा राम' रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन