युगांडा के एक शरणार्थी शिविर में चर्च पर आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कंपाला। उत्तरी युगांडा के एक शरणार्थी शिविर में एक चर्च पर आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार को लामवो के सुदूर जिले में हुई। पुलिस प्रवक्ता किटुमा रुसोके ने बताया कि घटना में 34 अन्य लोग घायल हुए हैं। रुसोके के मुताबिक, पलाबेक बस्ती शिविर के निवासी चर्च में प्रार्थना सेवा में भाग ले रहे थे, तभी आकाशीय बिजली गिर गई। पलाबेक बस्ती शिविर में मुख्य रूप से दक्षिण सूडान से आए शरणार्थी रहते हैं।  

ये भी पढ़ें : अपने भाई के साथ Bhai Dooj को सेलिब्रेट कर रही हैं पूजा हेगड़े, बोलीं- बतौर कलाकार अक्सर उन्हें अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है

 

संबंधित समाचार