रुद्रपुर: भाजपा कार्यकर्ता की दबंगई के खिलाफ वाशिंदों का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। फाजलपुर महरौला के स्थानीय बाशिंदों ने भाजपा कार्यकर्ता की दबंगई के खिलाफ कोतवाली में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसएसआई को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रीत विहार फेस पांच का रहने वाला एक युवक, जो भाजपा कार्यकर्ता है, अपने बदमाश प्रवृत्ति के दोस्तों के साथ चौराहे पर खड़ा होकर लड़कियों से छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर वह गुंडई दिखाने पर उतर आता है और धमकी देता है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस युवक की हरकतों के कारण कॉलोनी का माहौल खराब हो गया है और महिलाओं के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने पुलिस से तुरंत कार्रवाई की अपील की, अन्यथा धरने की चेतावनी दी।

इस मौके पर वीर सिंह, लेखपाल, मलकीत सिंह, रामकिशोर, विवेक कुमार, वीरेंद्र कुमार, शकुंतला देवी, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, बलजिंदर कौर, राजकुमार आदि उपस्थित रहे। स्थानीय बाशिंदों का यह प्रदर्शन इस बात की ओर इशारा करता है कि वे अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं और किसी भी तरह की दबंगई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें - अल्मोड़ा: सल्ट के पास बस खाई में गिरने से बड़ा हादसा, 36 लोगों की मौत, देखें VIDEO

संबंधित समाचार