रायबरेली: पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, फंदे से लटकता मिला शव, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिवगढ़/रायबरेली, अमृत विचार। गृह कलह से परेशान युवक का शव नीम के पेड़ में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। इससे गांव में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पहुरावां मजरे बहादुर नगर की है। 

मृतक सुमित कुमार पहुरावां गांव के रहने वाले छेदालाल रावत के चार बेटों में से सबसे छोटा था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के साथ ही एक कोचिंग संस्थान में पिछले कई सालों से यूपीपी, रेलवे, एसएससी की कोचिंग पढ़ाता था। 

बताते है कि गृह कलह से परेशान होकर चार माह पूर्व कोचिंग संस्थान में बच्चों को पढ़ाना छोड़कर घर-घर जाकर बच्चों को होम कोचिंग दे रहा था। मृतक के पिता छोटेलाल ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व पहले से शादीशुदा महिला कंचन अपनी चार साल की बेटी शिवांगी के साथ उनके घर आई और बगैर विवाह के उनके बेटे सुमित कुमार के साथ रहने लगी थी। 

आरोप है जिसके कुछ ही दिन बाद कंचन मृतक सुमित और घर वालों को प्रताड़ित करने लगी। जिससे तंग आकर सुमित कुमार परिवार से अलग होकर कंचन के साथ घासफूस की झोपड़ी बनाकर रहने लगा था। इसके बाद भी पत्नी कंचन आए दिन लड़ाई झगड़ा किया करती थी। थाने में फर्जी शिकायत करती थी, जिससे सुमित तंग आ चुका था। 

सोमवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे गांव की ही एक महिला ने घर आकर बताया कि सुमित अपनी झोपड़ी के पास स्थित नीम के पेड़ में साढ़ी के फंदे से लटका हुआ है। सूचना पाकर जब घर के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा सुमित कुमार की मौत हो चुकी थी। इस बाबत जब शिवगढ़ थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिली है। कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार