Mirzapur news : हत्यारोपी पति गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 10 हजार का इनाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मिर्जापुर :  मड़िहान थानाक्षेत्र अंतर्गत राजापुर गांव में 14 अक्टूबर की रात पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।

सीओ मड़िहान मुनींद्र पाल सिंह ने बताया कि  14 अक्टूबर को राजापुर गांव निवासी तौलन पत्नी रेखा व अपने एक साथी के साथ शिवद्वार ससुराल गया था। वापस लौटते समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आवेश में आकर आरोपी ने पत्नी का सिर कूंच कर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह घर से फरार हो गया। मृतका के पिता बाबूलाल ने मड़िहान थाने में तौलन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।  पुलिस अधीक्षक ने उस पर दस हजार का इनाम रख दिया था, सोमवार सुबह राजपुर जंगल से एक तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस के साथ हत्यारोपी की गिरफ्तारी की गई है। हत्यारोपी ने बताया कि वह जंगल में घास फूस का बंकर बनाकर रह रहा था।   

यह भी पढ़ें- Prayagraj News : यहूदी ईशा बेंजामिन किन्नर अखाड़ा में बनेगी महंत

 

संबंधित समाचार