बरेली: युवती का सड़क पर हाथ पकड़ कर की छेड़छाड़

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार ।  थाना सुभाषनगर क्षेत्र में एक युवती का युवक ने बीच सड़क पर हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। युवती के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

युवक ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बहन को रामाश्रम कॉलोनी बदायूं रोड निवासी लखनपाल आए दिन पीछा कर परेशान करता है। आरोप है कि 2 नवंबर की शाम करीब 7 बजे बहन मां के साथ चौधरी धर्मकांटा बदायूं रोड पर किसी काम से गई थी। जहां पर लखनपाल आया और सबके सामने बहन का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर अश्लीलता करते हुए गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। लगातार आरोपी उसकी बहन को परेशान कर रहा है।

संबंधित समाचार