बरेली:  पैसे न लौटाने पर युवक के भाई का तमंचे की बट से फोड़ा सिर

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

थाना सुभाषनगर पुलिस ने आठ लोगों पर दर्ज की रिपोर्ट

 बरेली,  अमृत विचार ।  मढ़ीनाथ में पैसे न लौटाने पर युवक के भाई के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने तमंचे की बट से उसका सिर फोड़ दिया। थाना सुभाषनगर पुलिस ने तीन नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


मढ़ीनाथ पुलिस चौकी के पास रहने वाले भुवनेश कुमार ने बताया कि रविवार को वह घर से अपने दोस्त प्रभाकर मिश्रा को दवा दिलाने के लिए बाजार जा रहे थे। घर से निकलते ही रास्ते में संजू और उसके दो भाई समेत आठ लोगों ने उसे घेर कर रोक लिया। रोकने का कारण पूछने पर बोले कि तुम्हारे भाई पर पांच हजार रुपये उधार हैं लेकिन वह दे नहीं रहा है। इस पर उसने कहा कि भाई का नंबर दे दे रहा हूं उसी से बात कर रुपये ले लो। इस पर संजू उत्तेजित होकर बोला कि रुपये देने के बाद ही जाने दिया जाएगा। विरोध करने पर संजू ने गाली गलौज करते हुए तमंचे की बट से उसके सिर में हमला कर दिया और उसके साथियों ने रॉड से हमला कर उसे अधमरा कर दिया। थाना प्रभारी धमेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार